महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; भाजपा में जाने की अटकलें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की जिसके बाद ये अटकलें लगने लगी हैं। माना जा रहा है कि वो अपना इस्तीफा सौंपने के लिए गए हैं।