बिहार विधानभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पास, अवध बिहारी चौधरी पद से हटाए गए

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। प्रस्ताव पारित हो गया है और अध्यक्ष को हटा दिया गया है। अब सत्ता पक्ष अपना अध्यक्ष चुनेगा और फिर फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होगी। बता दें, नीतीश सरकार को आज बिहार विधानसभा में अपना विश्वासमत हासिल करना है। इससे पहले दोनों दलों ने खेला होवे का दावा किया था।