पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज बनीं पंजाब सीएम

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री चुनी गईं हैं। 50 वर्षीय मरियम नवाज पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही वो पाकिस्तान के इतिहास में किसी प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) पंजाब विधानसभा में सबसे अधिक सीटों वाली पार्टी बनकर उभरी है। मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।