दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। गजल की दुनिया में अपना जादू बिखेरने वाले पंकज के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर एक्स पोस्ट किया, “पंकज उधास के देहांत पर हम दुख प्रकट करते हैं। उनकी गायकी ने ढेर सारे जज्बातों को लोगों तक पहुंचाया और उनकी गजलें सीधे दिल से बात करती थीं।”
![](https://topstoriesworld.in/wp-content/uploads/2024/02/download-2024-02-26T202912.472.jpg)