ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में खाना खाने के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में खाना खाने से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों की तबीयत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सभी छात्रों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं और जल्द डिस्चार्ज होंगे। घटना की जानकारी फूड विभाग दो गई है।