इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जानेवाली फ्लाइट पहुंची बांग्लादेश, जानें क्या है कारण?

असम के गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया। इंडिगो ने बताया कि परिचालन कारणों से ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए चालक दल की एक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया और जहाज पर उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।