राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया गया। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया। बता दें, 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा।