पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब घंटों का सफर मिनटों में होगा

पीएम मोदी ने आज अटल सेतु का उद्घाटन किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- आज देश को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानि अटल सेतु मिला है, जो दुनिया के सबसे बड़े समुद्री पुलों में से एक है। यह हमारे इस संकल्प का भी प्रमाण है कि भारत के विकास के लिए हम समंदर से भी टकरा सकते हैं। बता दें, इसके उद्घाटन से मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय में कमी होगी।