नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए CM, आज ही 5 बजे लेंगे शपथ

हरियाणा में मंगलवार को नया राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह मंगलवार शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।