सीएम केजरीवाल से मिलेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, साथ में सांसद संजय सिंह भी होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। वहीं बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान जेल में उनसे मुलाकात करने जाएंगे। उन्होंने इसके लिए अनुमति भी मांगी थी। उनके साथ में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी होंगे। बता दें, दोनों नेताओं की केजरीवाल से मुलाकात तिहाड़ में दोपहर एक बजे के करीब होगी। तिहाड़ प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है।