पार्टी छोड़कर बीजेपी में जानेवाले को संजय राऊत ने बताया बेवफा, कहा- डरपोक से पार्टी नहीं बनती

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हमारी शिवसेना के भी कुछ लोग चले गए हैं। इससे क्या फर्क पड़ता है। यह जो डरपोक लोग होते हैं, जो पार्टी के नाम पर पैसा और धन कमाते हैं, तो वो ईडी के डर से जाते हैं। ये बेईमान और बेवफा लोग होते हैं। अगर वे भाजपा में जाना चाहते हैं तो जाएं। लोकिन मुझे नहीं लगता कि कमलनाथ जी जाएंगे। डरपोक लोगों से पार्टी नहीं बनती, पार्टी तो कार्यकर्ता से बनती है।