17 मार्च को मुंबई में INDIA गठबंधन की होगी बड़ी रैली, 26 दलों के पहुंचने की उम्मीद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “17 मार्च को मुंबई में INDIA गठबंधन जनबंधन की एक रैली होगी। यह कार्यक्रम भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम कार्यक्रम होगा। हमने सभी 26 पार्टियों को निमंत्रण दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी लोग आएंगे।” बता दें, कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरीको मणिपुर से हुई थी और 17 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा।