भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 37वां दिन, आज रात अमेठी में रुकेंगे राहुल गांधी

आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 37वां दिन है। आज प्रतापगढ़ जिले के बाबूगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज रात हम अमेठी में रुकेंगे। कल रायबरेली में सुबह और दोपहर तक लखनऊ में पहुंचेगे। फिर परसों कानपुर पहुंचेंगे। 22 और 23 तारीख को विश्राम का दिन रहेगा। हम उम्मीद करते हैं कि कल अखिलेश यादव भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि वैचारिक यात्रा है।