फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारकर सुसाइड कर लिया। हमलावर की पहचान मॉरिस नरोन्हा के रूप में हुई है। अभिषेक, शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाकर उनकी हत्या कर दी।