बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पति सहित छह को नामजद किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है, जबकि आरोपी पति अहियापुर थाना इलाके का रहने वाला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से पति ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया है। महिला अपने मायके चली गई है।
![](https://topstoriesworld.in/wp-content/uploads/2024/02/Aajkalweb-2024-02-20T125555.318.png)